Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के होकरा हादसे में 10 लोगों की मौत, पति-पत्नी समेत सभी बागेश्वर के रहने वाले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बोलेरो सर सभी होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे, 7 शव निकाले गए, 3 का रेस्क्यू जारी

पिथौरागढ़। जिले के होकरा में बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। वाहन में शामा बागेश्वर क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि शामा और भनार क्षेत्र के लोग होकरा मंदिर जा रहे थे। पिथौरागढ़ आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना अनुसार थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटनास्थल को पुलिस फोर्स नाचनी .NDRF के अलावा आइटीबीपी की टीम को भी बुलाया गया है जबकि sdrf अस्कोट राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास कर रही है बरसात होने के चलते और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। उक्त घटना में वाहन में सवार लोग बागेश्वर तहसील कपकोट शामा, भनार के बताए जा रहे है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर कपकोट से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए निकल चुकी है।
मृतकों के विवरण

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कैंची स्थित नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे

1) किशन सिंह पुत्र  खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
2) धर्म सिंह पुत्र  पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement