Report by : CWN Desk
Published at :
बीएसबी की 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 10 मार्च से होंगी शुरू

(गौरव कुमार)

भारतीय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक राजबीर सिंह ने जारी किया बयान

हरिद्वार। भारतीय शिक्षा बोर्ड (बीएसबी) की 10वीं की सत्र 2022-23 की मुख्य परीक्षाएँ 10 मार्च 2023 से आयोजित की जा रही हैं।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक श्री राजबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीखों का चयन किया गया जिसमें हर परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को पर्याप्त अंतराल दिया गया है ताकि विद्यार्थी अच्छी तरह से परीक्षा की तैयारी कर सकें।
श्री राजबीर सिंह ने कहा कि बोर्ड ने काफी समय पहले परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है ताकि सभी विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय हो। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा कुल तीन घंटे की होगी, जोकि सुबह 10ः30 से प्रारंभ होकर दोपहर 1ः30 तक चलेगी। फरवरी के तीसरे सप्ताह तक सभी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को उनके प्रवेश-पत्र जारी कर दिए जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। विद्यार्थियों और अधिक जानकारी के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsb.org.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›