Connect with us

उत्तराखण्ड

11 दरोगा बने इंस्पेक्टर, मुख्यालय से जारी आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पुलिस विभाग में विभागीय चयन समिति द्वारा संस्तुति के आधार पर 11 दरोगाओं को इंस्पेक्टर में प्रमोट किया गया है। जिसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह समेत 11 उपनिरीक्षक शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से पारित आदेश के अनुसार पदोन्नति पाने वाले सभी 11 सब-इंस्पेक्टरों को अलग-अलग जनपद में इंस्पेक्टर रैंक के रूप में नई नियुक्ति भी दी गई। जिसमें उप निरीक्षक लता जोशी (नागरिक पुलिस) नियुक्ति जनपद नैनीताल, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह पुत्र सुक्खन सिंह(नागरिक पुलिस) नियुक्ति जनपद पौड़ी, उप निरीक्षक प्रताप सिंह (पुत्र डोल सिंह नेगी) (नागरिक पुलिस) नियुक्ति जनपद उधम सिंह नगर, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, नागरिक पुलिस नियुक्ति जनपद -चमोली, उप निरीक्षक रणवीर सिंह, नागरिक पुलिस, नियुक्ति जनपद- देहरादून, उप निरीक्षक हरीश प्रसाद, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति जनपद नैनीताल, उप निरीक्षक राम सिंह गुसाईं, नागरिक पुलिस ,नई नियुक्ति विधान सभा /सचिवालय सुरक्षा, उप निरीक्षक पूरन राम, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति जनपद उधम सिंह नगर, उप निरीक्षक- हेमचन्द्र पन्त, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति उधम सिंह नगर, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति जनपद अल्मोड़ा, उप निरीक्षक- बृजमोहन, नागरिक पुलिस, नई नियुक्ति पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement