Report by : gulabsingh
Published at :
सचिवालय संघ, देहारदून के महासचिव विमल जोशी ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 16 अप्रैल को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर साकेतिक धरना प्रदर्शन और मार्च की अपील की है ताकी सोई हुई सरकार को नीद से जगाया जाय। उन्होंने बताया कि यदि सरकार इस प्रदर्शन से नहीं जागी तो आगामी दिनों में इस साकेतिक प्रदर्शन को उग्र आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
महासचिव विमल जोशी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2005 के बाद चयनित अभ्यर्थियों को सरकार ने पेंशन योजना से बाहर कर दिया है जबकि यह पेंशन संवैधानिक अधिकार है।