Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

15 साल बाद पति-पत्नी के बीच प्रेमिका की एंट्री, पत्नी को पति से जान बचाकर बच्चों संग लौटना पड़ा अल्मोड़ा अपने गांव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पीड़िता की शिकायत पर पति और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पति के साथ दिल्ली में रहती थी पीड़िता
अल्मोड़ा। दंपत्ति के बीच आई प्रेमिका एंट्री ने 15 साल के रिश्ते को तबाह कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि पति पत्नी और बच्चों को मारने पर आतुर हो गया। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक पिलखा सुंदरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहना है कि उसका विवाह अप्रैल 2008 में अशोक सिंह के साथ हुआ था। पति की दिल्ली में नौकरी होने के कारण वह भी साथ चले गए।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के एक गांव निवासी नमिता बिष्ट ने महिला थाने में तहरीर देते हुए कहा कि विगत 20 अप्रैल वर्ष 2008 को उसकी शादी अशोक सिंह बिष्ट से हुई थी। शादी के दौरान अशोक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद अशोक अपनी पत्नी नमिता को भी दिल्ली ले गया। वर्तमान में उनके दो बच्चे है। नमिता ने बताया कि वर्ष 2017 तक पति-पत्नी का संबंध ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार अचानक बदल गया।
उसका पति शराब पीकर आता और उसके और बच्चों के साथ मारपीट और गलीगलौज करने लगता। तभी वर्ष 2020 में पीड़िता को खबर लगी कि उसके पति का अल्मोड़ा की ही ममता अधिकारी बिष्ट नाम की महिला से नाजायज संबंध हैं, जो दिल्ली रहती थी। इसके बाद उसने अपने पति से इस बारे में पूछता तो पति ने बताया कि ममता ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया है। पीड़िता के आरोप है कि मामता ने उसे अशोक से दूर रहने व बच्चों का अपहरण कर मरवाने की धमकी दी। इसके बाद पति ने पीड़िता पत्नी से दो बार माफी मांगी, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह फिर से उसी युवती के साथ रहने चला गया।
इसके बाद वह पत्नी के पास वापस आकर फिर बच्चों और पत्नी से मारपीट की। विगत 14 फरवरी को पीड़िता संबंधित युवती के घर बच्चों समेत गई। तभी उसका पति पीछे के गेट से भाग गया। प्रेमिका ने पीड़िता को धमकी दी कि अशोक के साथ मिलकर वह उसे और बच्चों को जान से मार देगी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलवाया। लेकिन पीड़िता डर के मारे अपने बच्चों के साथ अल्मोड़ा आ गई। पीड़िता ने तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अशोक और ममता के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement