Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 16 सर्वश्रेष्ठ अध्यापक, शैलेश मटियानी पुरुस्कार के लिए चयनित, देखें लिस्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार ने साल 2022 के चयनित अध्यापकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2022 देने की घोषणा की है। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी की है।
सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी सूची में बेसिक स्तर पर 10 शिक्षकों का चयन किया है, जबकि माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार के लिए महज 6 जिलों से ही शिक्षक पात्र पाए गए हैं।
प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में बागेश्वर डायट के प्रवक्ता डॉ.शैलेश धपोला, का चयन हुआ है। बेसिक में तीन व माध्यमिक स्तर पर सात जिलों में कोई शिक्षक पुरस्कार के लायक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  होली में नहाने गए 3 लोग डूबे, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन


वहीं राज्य में शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते है।
पौड़ी से आशा बुडकोटी को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है, तो वहीं उत्तरकाशी जिले से संजय कुकसाल, देहरादून से ऊषा गौड़, हरिद्वार से संजय कुमार, टिहरी से उत्तम सिंह राणा, चंपावत से रवीश चंद्र पंचौली, बागेश्वर से सुरेश चंद सती, पिथौरागढ़ से गंगा आर्य, अल्मोड़ा से यशोदा कांडपाल और नैनीताल से डॉ. आशा बिष्ट को शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई


उत्तरकाशी से लोकेंद्रपाल परमार, देहरादून से संजय कुमार मौर्य, पिथौरागढ़ से दमयंती चंद, बागेश्वर से त्रिभुवन चंद्र लोबियाल, अल्मोड़ा से प्रभाकर जोशी और ऊधम सिंह नगर से निर्मल कुमार शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।
वहीं शैलेंद्र सिंह धपोला को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर को भी शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement