Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में 16 साल की छात्रा गर्भवती, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो बमुश्किल बचाई छात्रा की जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। एक नाबालिग छात्रा दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है. मामला अल्मोड़ा जनपद का बताया जा रहा है गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को तब मिली जब उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में जांच के बाद गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की मौत हो गई। चिकित्सकों ने किसी तरह नाबालिग की जान बचाई। नाबालिग के परिजनों ने क्षेत्र के राजस्व पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं राजस्व पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
नाबालिग गर्भवती हो गई। इसका पता लगने पर नाबालिग ने डर से गर्भपात की दवा खा ली। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की मौत हो गई। अल्मोड़ा तहसील के एक राजस्व पटवारी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 13 सितंबर की रात्रि में छात्रा को अचानक उल्टी व बेहोश होने पर उसके परिजन उसे लेकर 14 सितंबर को अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचे। जहां पर नाबालिग को भर्ती किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल में नाबालिग की जांच की। जांच के दौरान नाबालिग के गर्भ में छह माह का भ्रूण होना पाया गया। वहीं पाया गया कि किसी दवा के सेवन से छात्रा के गर्भ में ही छह माह के भ्रूण की मौत हो गई है।
चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की जानकारी नाबालिग छात्रा के परिजनों को दी और छात्रा का उपचार कर उसकी जान बचाई। वहीं नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में नाबालिग से पूछताछ कर पूरी घटना के बारे में पूछताछ की। जिसके बाद परिजनों से राजस्व पटवारी क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों आसपास के ही रहने वाले हैं।
नायब तहसीलदार दिवान सिंह सलाल ने बताया है कि पीड़ित नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना छह माह पहले होना पाया गया है। जिस कारण आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 313 व 376 तथा 2/3 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पीड़िता के बयान लिए गए हैं। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement