Report by : CWN Desk
Published at :
19 वर्षीय कुनाल को चाहिए आपका सहयोग : ब्लड कैंसर से जूझ रहा है जीवन की जंग

अल्मोड़ा। सोमेश्वर घाटी के चनौदा निवासी कुनाल भाकुनी, महज 19 वर्ष की आयु में ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहा है। इतनी कम उम्र में मौत और जिंदगी की जंग लड़ना किसी भी परिवार के लिए बेहद कठिन दौर होता है। दुर्भाग्य से कुनाल का परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि इस महंगे इलाज का पूरा खर्च उठा सके। अब तक इलाज में लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं, मगर डॉक्टरों का कहना है कि आगे उपचार में कम से कम 15 लाख रुपए और लगने वाले हैं।
बीमारी की इस लड़ाई में कुनाल की बहन पूजा भाकुनी अपने भाई को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसने समाज से मदद की अपील की है और फंड रेजिंग अभियान चलाया है। पूजा का कहना है कि छोटे से छोटा सहयोग भी कुनाल की जिंदगी बचाने में बहुत बड़ा सहारा साबित होगा।
किसी भी परिवार पर बीमारी का संकट टूटे तो वह पूरी तरह बिखर जाता है। ऐसे में परिवार को सिर्फ दवा और इलाज ही नहीं, बल्कि समाज और अपने आस-पास के लोगों के सहारे की भी बेहद जरूरत होती है। इंसानियत यही सिखाती है कि दुख की घड़ी में हम सब एक-दूसरे के साथ खड़े हों।
सोमेश्वर घाटी सेवा समूह ने भी समाज से आग्रह किया है कि इस नेक कार्य में सब लोग आगे आएं और मदद का हाथ बढ़ाएं। यदि आपसे जितना भी संभव हो सके—चाहे वह छोटा सा सहयोग ही क्यों न हो—कृपया इस फंड रेज अभियान में योगदान करें। आपके द्वारा दी गई मदद न केवल एक जीवन बचाने में सहायक होगी, बल्कि यह आपके पुण्य में भी गिनी जाएगी।
इस पोस्ट के साथ कुनाल और उसकी बहन पूजा का QR कोड दिया गया है, जहां सीधे मदद भेजी जा सकती है। साथ ही, डॉक्टर द्वारा जारी पत्र भी कमेंट बॉक्स में देखा जा सकता है।
हमारी आपसे निवेदन है कि इस अपील को न केवल पढ़ें बल्कि आगे भी शेयर करें। हो सकता है आपकी एक शेयर किसी ऐसे व्यक्ति तक पहुंच जाए जो बड़ी मदद कर सके। आखिरकार, हम सबकी छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर किसी की जिंदगी बचा सकती हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›