Report by : Paras Bisht
Published at :
बाइक सवार युवक को पांच किलोमीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, युवक की मौत

बाजपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, कार की पिछली सीट पर बैठे दोनों अन्य लोग घायल
काशीपुर। बाजपुर नेशनल हाईवे पर एक कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को अलग कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर यूपी निवासी पिता-पुत्र के अलावा एक दंपति बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। मंगलवार को वह अपनी ब्रेजा कार से लौट रहे थे। आईटीआई थाना क्षेत्र में बल्ली के ढाबे के पास उनकी कार आगे जा रहे पिकअप वाहन से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार सवार गांव वसारतपुर थाना शाहपुर, गोरखपुर (यूपी) निवासी राघवेंद्र चौबे पुत्र स्व.रविंद्र चौबे और आमघाट थाना चरियारपुर जिला देवरिया (यूपी) निवासी सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सरोज के पति प्रेम पांडे और राघवेंद्र के पुत्र श्याम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई गुरुप्रसाद ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›