नई दिल्ली। दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की आधारशिला रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राजधानी में केदारनाथ मंदिर बनाने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के अंदर सोने का लेप लगाने के काम में घोटाले का आरोप भी लगाया है। शकराचार्य ने कहा कि केदारनाथ मंदिर से 228 किलो सोना गायब है.. इसका हिसाब कौन देगा?