Report by : gulabsingh
Published at :
28 नहीं अब 35.76 रुपये किलो बिकेगा मडुवा

समर्थन मूल्य घोषित, सहकारिता विभाग खरीदेगा मडुवा
हल्द्वानी। प्रदेश में मडुवे का समर्थन मूल्य घोषित हो गया है। सहकारिता विभाग किसानों से मडुवा खरीदेगा। 48 घंटे में किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी। उत्पादकों को मडुवा की कीमत भी 28 रुपये नहीं अब 35.76 रुपये किलो मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में असिंचित भूमि पर मडुवा उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
सरकार और कृषि विभाग ने मडुवे का न्यूनतम समर्थन मूूल्य (एमएसपी) 35.78 रुपये प्रति किलो घोषित कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सहकारिता विभाग इस दर पर सहकारी समितियों के माध्यम से मडुवा खरीदेगा। किसानों को मंडी के अपेक्षा 10 रुपये अधिक लाभ मिलेगा। कृषि सचिव ने वीडियोबकांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मडुवे की खेती करने वाले किसानों को अब एमएसपी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मडुवे की खरीद सहकारिता विभाग करेगा। यादव ने कहा कि 48 घंटे के अंदर किसानों के खातों में फसल की राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी ने जिले के कृषि और भूमि संरक्षण अधिकारियोंसे विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में मडुवा की उपलब्धता का ग्राम वार विवरण देने के निर्देश दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›