Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

द्वाराहाट में 3 बच्चों की मां को भगाकर ले गया नाई, महिला का परिवारजनों ने पुलिस में की शिकायत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी समुदाय विशेष का युवक, महिला इलाज के लिए आई थी रानीखेत
रानीखेत। द्वाराहाट के एक गांव की महिला को रानीखेत निवासी समुदाय विशेष का युवक बरगला कर भगा ले गया। उसकी तलाश में महिला के स्वजन कोतवाली पहुंचे। शक यकीन में तब बदला, जब आरोपी से महिला के रिश्तेदारों ने मोबाइल पर संपर्क साधा। स्वजनों ने दावा किया कि दूसरे समुदाय का युवक महिला को अपने साथ लेकर घूम रहा है। यह भी बताया कि आरोपित अलग-अलग स्थानों पर मिलने की बात कर गुमराह कर रहा।
द्वाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का ग्रामीण शनिवार शाम रानीखेतवासी अपने रिश्तेदारों को लेकर कोतवाली पहुंचा। बताया कि हालिया उसकी पत्नी वायरल की चपेट में आ गई थी। रानीखेत में एक निजी चिकित्सक के यहां वह इलाज को पहुंची थी। तब उसने पति को बताया था कि डाक्टर ने उसे 20 दिन बाद बुलाया है। मगर उसने ईद वाले दिन चिकित्सक से मिलने की बात कही।
भरोसा कर पति ने उसे वाहन में बैठाकर उपचार के लिए भेज दिया। आरोप लगाया कि उसी दिन रानीखेत में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला समुदाय विशेष का युवक उसे बरगलाकर भगा ले गया। अंदेशा जताया कि काफी पहले महिला की मां का स्वास्थ्य खराब हो गया था। तब उसे नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आरोपित का एक स्वजन भी वहीं भर्ती था। तब युवक ने मदद का हवाला दे करीबी बढ़ाई थी।
तभी से वह संपर्क में रहा और उसकी मजबूरी का लाभ उठाता रहा। मामला तब खुला जब महिला के मोबाइल में नाई के साथ उसकी सेल्फी पकड़ी गई। 40 वर्षीय महिला के तीन बच्चे भी हैं। कोतवाल हेम चंद्र पंत महिला के स्वजनों से पूछताछ में जुटे रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement