Connect with us

नैनीताल

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के 3 दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे का हल्द्वानी में हुआ समापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश के सभी राज्यों में दौरा करके पंचायती कानूनों की वर्तमान स्थिति पर व्यापक रिपोर्ट तैयार कर रही है । जिन राज्यों में 11 वीं अनुसूची में शामिल सभी विषय नहीं लागू हो सके हैं । उसके कारणों को जानने के लिए शोध कार्य किया जा रहा है ।अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने कहा कि महेंद्र नागर के नेतृत्व में पंचायतों की समस्याओं को ढूढने के लिए उत्तराखंड में अभियान को आगे बढ़ाएगी तथा इस कड़ी में नागर के नेतृत्व में प्रदेश में जिलेवार टीम का गठन किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नहर से मिला युवक का शव

यह टीम पंचायतों को सभी 29 अधिकार दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी और भविष्य में इस रिपोर्ट को तैयार करने के बाद राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।


उत्तराखंड पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बताया की अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान अपने शिष्टमंडल के साथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं जिसके प्रथम चरण मे उनके द्वारा देहरादून बीज़ापुर गेस्ट हाउस मे परिषद की एक महत्त्पूर्ण बैठक मे भाग लिया गया। उत्तराखण्ड राज्य पंचायत परिषद, कुमायूं मण्डल की अहम बैठकें सम्पन्न हुई हैं । गौरतलब है कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.अशोक चौहान, महामंत्री मुख्यालय अनिल शर्मा, महामंत्री ध्यान पाल सिंह जादौन एवं मीडिया सलाहकार बद्री नाथ उत्तराखंड के दौरे पर रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement