उत्तर प्रदेश

रोड चेकिंग के रहे दरोगा समेत 3 होमगार्ड जवानों पर चालक ने चढ़ाया ट्रैक्टर, दो होमगार्ड की मौत

आगरा में ख़ौफनाक घटना, एक होमगार्ड के ट्रैक्टर में फंसने के बाद चालक आधा किलोमीटर तक घसीटता लेकर गया
आगरा
। इरादतनगर के लुहेटा मार्ग पर शनिवार रात को चेकिंग के लिए रोकने पर चालक ने तीन होमगार्ड और एक दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। हादसे में होमगार्ड उमेश मिश्रा की मौके पर मौत हुई थी। वहीं घायल होमगार्ड रक्षाराम (50) ने भी इलाज के दौरान रविवार तड़के दम तोड़ दिया। वह ट्रैक्टर में फंस गए थे। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका था। उन्हें आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे में घायल दरोगा अंकुर पंवार और होमगार्ड कौशल किशोर को उपचार के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मामले में अंकुर पंवार की तहरीर पर चालक सोनू कुशवाह, निवासी दुलिया पुरा शमसाबाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ट्रैक्टर मालिक प्रमोद सिंह, नगला मेवा, शमसाबाद हैं। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि होमगार्ड कंपनी के साथ 15 अप्रैल को श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे। पहले बिजनौर गए। वहां से गाजियाबाद गए थे। 27 अप्रैल से आगरा आए थे।
शनिवार रात 10 बजे लुहेटा मार्ग पर थाना इरादतनगर के दरोगा अंकुर पंवार के साथ होमगार्ड उमेश मिश्रा, रक्षाराम वर्मा, कौशल किशोर, नरेंद्र कुमार, घनश्याम पांडेय, प्रभुदयाल, अमरनाथ, रामस्वरूप शुक्ला, केशव राम, रामनरेश चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आते ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। मोड़ पर तीन होमगार्ड और दरोगा को चपेट में ले लिया। इसमें दो होमगार्ड रक्षाराम वर्मा और उमेश मिश्रा की मौत हो गई।
रक्षाराम श्रावस्ती के थाना सिरसिया के गांव रंजीत पुर के रहने वाले थे। वह घायल हुए थे। उनका एसएन इमरजेंसी में उपचार कराया जा रहा था। उनकी रविवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि रक्षाराम की दो बेटियां पूनम, राजकुमारी और एक बेटा प्रवीन है। बेटा खेतीबाड़ी करता है। रक्षाराम घर में अकेले कमाने वाले थे। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। श्रावस्ती स्थित थाना जावाली के गांव लालपुर निवासी उमेश मिश्रा की एक बेटी शादीशुदा है।
घायल होमगार्ड कौशल किशोर ने बताया कि चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर तेज गति से दौड़ाने लगा था। पुलिस टीम और होमगार्ड ने बचने की कोशिश की, लेकिन चार लोग चपेट में आ गए। खेत जोतने के लिए चालक ट्रैक्टर ले जा रहा था। पिछले हिस्से में उमेश मिश्रा और रक्षाराम वर्मा फंस गए थे। वह लोग ट्रैक्टर को रोकने के लिए पीछे दौड़े। मगर, उनके पास पुलिस का कोई वाहन नहीं था। दरोगा अंकुर पंवार ही बाइक लेकर आए थे, लेकिन वो भी घायल हो गए। इस वजह से ट्रैक्टर का पीछा नहीं किया जा सका। चालक आधा किलोमीटर की दूरी पर ट्रैक्टर को खेत में खड़ा करने के बाद भाग निकला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी