Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं में नेता जी ने विधवा का किया रेप, बोले पक्की जॉब चाहिए तो दोस्तों के साथ भी सोना होगा, सुनिए क्या है मामला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र के एक नेता पर महिला ने परमानेंट नौकरी दिलाने के नाम पर बलात्कार करने, जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं नैनीताल को शिकायत की है।
महिला के मुताबिक वह मेन रोड बिंदुखत्ता में किराए पर रहती है। पति का 2020 में निधन हो गया। दो बच्चे हैं। बच्चों के भरण पोषण के लिए वर्ष 2021 में मैं वह लालकुआं में एक नेता के पास गई। नेता ने उसे
आउटसोर्स के माध्यम से दैनिक आधार पर रखवा दिया। कुछ समय बाद नेता उस उसे ऑफिस में बुलाकर कहा गया कि मैं तुमको परमानेंट नौकरी दिलवाने की सोच रहा हूं। इसके लिए मैं कोशिश करूंगा और मेरा फोन नंबर भी ले लिया।
आरोप है कि एक दिन नेता जी का फोन आया और बोला कि काठगोदाम नरीमन चौराहा के पास होटल में मिलो। बोला गया था कि मैं वहां तुमको किसी से मिलवाऊंगा और तुम्हारी नौकरी परमानेंट करने के संबंध में तुम्हारी बात करवाऊंगा। बताया कि वहां एक होटल में पहुंची तो नेता जी कमरे में थे। कहा कि तुम बैठो जो लोग आने वाले हैं उनको कुछ समय लगेगा और मैं वहां उन लोगों का इंतजार करने लगी। इस बीच नेता जी छूने लगे मैं एतराज जताया पर उन्होंने मेरी ना सुनते हुए मेरे साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। मुझे नौकरी का दिलासा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। कहा की इसका जिक्र किसी से किया तो मैं तुमको डेली बेसिस से हटवा दूंगा। मैं डर गई क्योंकि मेरे छोटे-छोटे बच्चे थे और लोभ लालच का भी डर था इसलिए मैं चुप रही। कुछ समय बाद फिर नेता जी फिर अपने कार्यालय में बुलाया और ब्लैकमेल करने लगे। कहा कि उनके पास उस दिन की अश्लील वीडियो हैं। अगर वह फिर से होटल में नहीं आई तो वीडियो वायरल कर देंगे।
महिला के मुताबिक उसे फिर से उसी होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। इसी तरह कई बार वह मुझे बुलाते रहे। नेता जी ने फिर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने हेतु कहा। जिस पर उसके मना करने पर नेता जी ने अपने ड्राइवर द्वारा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए नेता जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: गोविन्दपुर दुग्थ समिति ने बोनस बांटा, दी पशु पोषण की जनकारी

Select Language

Advertisement