Connect with us

उधमसिंह नगर

अनियंत्रित डंपर ने कार को मारी टक्कर, शक्तिफार्म के 4 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पीलीभीत के असम हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। अनियंत्रित डंपर की टक्कर से शक्तिफार्म निवासी मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत, एक गंभीर। जानिए पूरा मामला।

शक्तिफार्म। पीलीभीत के असम हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित गति से आ रहे एक डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित शक्तिफार्म निवासी मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शक्तिफार्म-3 निवासी तारक अपनी भाभी साधना गाइन, भतीजी खुशबू, भतीजे शांतनु और रिश्तेदार शिफाली के साथ कार से लखीमपुर जा रहे थे। वे परिवार में आयोजित एक बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार असम हाईवे पर पिपरिया दुलई मोड़ से आगे पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे तारक के शव को बाहर निकाला, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए पूरनपुर सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने साधना और शिफाली को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के कारण खुशबू और शांतनु को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बरेली ले जाते समय खुशबू ने भी दम तोड़ दिया।
कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में कुल चार लोगों की दुखद मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से शक्तिफार्म क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement