Connect with us

नैनीताल

भवाली में शराब की दुकान पर प्रशासन का छापा, अधिक दाम वसूलने पर सख्त कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के भवाली में ओवररेटिंग की शिकायत पर एसडीएम ने शराब की दुकान पर छापेमारी की। रेट लिस्ट न होने और अधिक दाम वसूलने पर दुकान संचालक को चेतावनी दी गई।

नैनीताल। जिले के भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर प्रशासनिक टीम ने औचक छापेमारी की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या की अगुवाई में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र के शराब विक्रेताओं और दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकान में शराब की बिक्री व्यवस्था और कीमतों की गहनता से जाँच की। इस दौरान ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की गंभीर अनियमितता पाई गई। इसके साथ ही दुकान पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी, जिससे खरीदारों को सही रेट का पता नहीं चल पा रहा था।
उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान संचालक को सख्त हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शराब की बिक्री केवल तय मानकों और निर्धारित दर पर ही की जाए। इसके अतिरिक्त सभी ब्रांड्स की नई रेट लिस्ट को दुकान के सामने स्पष्ट रूप से चस्पा करने के आदेश दिए गए। प्रशासन की इस मुस्तैदी के बाद जिले भर की आबकारी दुकानों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए निगरानी और सख्त कर दी गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जनता से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Select Language

Advertisement