शिक्षा
धानाचूली में एनएमएमएसएस/एसएनएसएस/एसएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
189 छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित, 9 रहे अनुपस्थित
धानाचूली(नैनीताल)।कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय साधन सह योग्यता / डॉ. शिवानन्द नौटियाल / श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2025-26 की परीक्षा मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
यह परीक्षा परीक्षा केन्द्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली, विकास खण्ड धारी, जनपद नैनीताल में आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई। प्रथम पाली प्रातः 11:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली 1:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा केन्द्र 189 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 9 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। इस संबंध में जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी धारी, नैनीताल अंशुल बिष्ट ने दी।
