Connect with us

राजनीति

विधायक कैड़ा की सख्ती से धारी में अवैध बोरिंग बंद, ग्रामीणों को मिली राहत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धारी के परबड़ा गांव में बाहरी होटल मालिक ने कर दी थी अवैध बोरिंग


धानाचूली(नैनीताल)।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा परबड़ा में एक बाहरी बिल्डर द्वारा निजी मनीविद्या होटल में पानी की आपूर्ति के लिए अवैध रूप से की जा रही बोरिंग को विधायक राम सिंह कैड़ा की तत्परता से बंद करा दिया गया। पहले की घी बोरिंग से चलते क्षेत्र के प्राकृतिक जलस्रोत सूखने लगे थे, जिससे ग्रामीणों को आज पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा कांग्रेस नेता गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा इस अवैध बोरिंग में कही न कही प्रशासन, विभागीय अधिकारियों व शासन की मिलीभगत होती है। जिस कारण आज हमको यह दिन देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कहि पर भी इस तरह की समस्या आती है वह उन्हें या विधायक जी को बुला सकते है वह हमेशा गांव वालों के साथ खड़े है। इस दौरान होटल मालिक के साथ काफी तीखी बहस भी हुई।
ग्रामीणों ने जब इस गंभीर समस्या की जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा को दी तो वे तत्काल गांव पहुंचे और मौके पर अवैध बोरिंग कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और इसे जनहित से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
मौके से ही विधायक कैड़ा ने देहरादून में पेयजल विभाग के निदेशक से वार्ता कर अवैध रूप से की जा रही बोरिंग की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाहरी बिल्डर पहाड़ी क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध बोरिंग कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी तक से वंचित होना पड़ रहा है। यह सीधे-सीधे पहाड़ की भोली-भाली जनता के अधिकारों के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक कैड़ा के हस्तक्षेप के बाद पेयजल विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से अवैध बोरिंग की अनुमति निरस्त करने के आदेश जारी किए गए। इसके पश्चात मौके पर बोरिंग को बंद कर उसे सीमेंट से सील करा दिया गया।
इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा,
“जनता ही मेरे लिए सब कुछ है। अपनी जनता के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दूंगा। पहाड़ के जलस्रोतों की रक्षा और लोगों के हक की लड़ाई के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा।”
विधायक की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उनके प्रति आभार जताया है।
इससे पूर्व उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट ने दो दिन पूर्व इस बोरिंग को सील करवा दिया था। आज विधायक कैड़ा के हस्तक्षेप से उक्त होटल की बोरिंग अनुमति ही निरस्त करा दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार का किया शुभारंभ

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement