Connect with us

राजनीति

विधायक कैड़ा ने 50 लाख से हो रहे कालाआगर–गलनी क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉


भीमताल।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा विकासखंड में आपदा से क्षतिग्रस्त कालाआगर–गलनी–चमोली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी, चमोली, कालाआगर, खुजेठी, भीड़ापानी सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आपदा के कारण कालाआगर से गलनी–चमोली मोटर मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक कैड़ा ने पूर्व में ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा मद से मार्ग पर वायरक्रेट व सुरक्षा दीवारों के निर्माण के निर्देश दिए थे। उनके प्रयासों से आपदा मद के अंतर्गत गलनी के पास क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करना उनकी प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में भाजपाइयों ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement