Connect with us

राजनीति

ओखलकांडा के पैटना में विधायक कैड़ा ने ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉


अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश
ओखलकांडा (नैनीताल)।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा विकासखंड के पैटना क्षेत्र में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जनता के द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने और पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता के द्वार जाकर छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति महरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धारा 370 हटाने से बने माहौल का नतीजा है राहुल की यात्रा का शांतिपूर्ण समापन : धामी

Select Language

Advertisement