Connect with us

शिक्षा

विकास खण्ड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव धानाचूली में सम्पन्न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रमुख धारी भावना व बीईओ बिष्ट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

धानाचूली(नैनीताल)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज धानाचूली में विकास खण्ड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी धारी अंशुल बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कु० भावना आर्या तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संयोजक पी. कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भाग लिया। सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आयुष बिष्ट (रा.उ.प्रा.वि. सरगारखेत) ने प्रथम स्थान तथा गंगा बिष्ट (राइंका धानाचूली) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ऐपण प्रतियोगिता में रश्मि बिष्ट (राइंका धानाचूली) प्रथम तथा रंजना (रा.उ.प्रा.वि. कनर्खा) द्वितीय स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  दीवाली पर बिजली बिल में बढ़ोतरी, यूपीसीएल ने फ्यूल पावर कॉस्ट एडजेस्टमेंट दरें जारी की

कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सोनल जोशी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, भुवनेश्वरी आर्या, अनीता पन्त एवं मुन्नी बिष्ट ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निधि रौतेला, सह-कोऑर्डिनेटर दीपा रेकवाल, जे.बी. पन्त आदि का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  धानाचूली में एनएमएमएसएस/एसएनएसएस/एसएमएसएस छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Select Language

Advertisement