Connect with us

जल -जंगल -जमीन

राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली में वन एवं वन्यजीव संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)।वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला विजय भट्ट के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली में वन एवं वन्य प्राणी, प्राकृतिक धरोहर तथा उनके संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने इकोसिस्टम में प्रत्येक जीव-जंतु के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी प्राणियों का संरक्षण आवश्यक है।
गोष्ठी के दौरान वन एवं वन्य प्राणियों के महत्व, उनके संरक्षण की आवश्यकता, मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव तथा प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में जन-सहभागिता की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। विजय भट्ट ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं तथा ड्रोन के माध्यम से भी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 7 किलोमीटर से अधिक दूरी से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा एस्कॉर्ट भत्ता दिया जाता है, जिसे विद्यालय के माध्यम से फॉर्म भरकर क्लेम किया जा सकता है। इससे दूरस्थ गांवों से आने वाले बच्चे किसी परिजन के साथ सुरक्षित रूप से विद्यालय आ-जा सकते हैं।
वन क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा में सहयोग करने, अवैध गतिविधियों की सूचना वन विभाग को देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सतत जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पी. कुमार, वन दरोगा पूरन मेलकानी, वन आरक्षी अभय कुमार, मनोज कैड़ा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील के बूढ़ीबना गांव में जंगली सूअर का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Select Language

Advertisement