Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड के 13 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 3 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी

नैनीताल, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जनपद नैनीताल में 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन एवं तेज जल प्रवाह की संभावना जताई गई है।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 2 सितंबर को बंद रहेंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनपद में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थान एवं विद्यालय यथावत खुले रहेंगे, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

नैनीताल में 2 सितंबर को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

नैनीताल में 2 सितंबर को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›