Connect with us

देहरादून

देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार: बाईपास पर हाथापाई के बाद पुलिस कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में नेक्सा शोरूम के पास मारपीट के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत 4 गिरफ्तार। पुलिस चौकी में भी हुआ हंगामा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

देहरादून। हरिद्वार बाईपास रोड पर सोमवार रात मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) और उनके साथियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नेक्सा शोरूम के पास हुई इस घटना के बाद नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्थिति संभालते हुए अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष को सोमवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि बाईपास रोड पर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि अनुराग डोभाल और उनके साथी राज सिंह चौहान नामक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर बाईपास चौकी ले आई।
पुलिस चौकी में बातचीत के दौरान भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आरोप है कि अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान चौकी परिसर के अंदर ही दोबारा राज सिंह से भिड़ने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने के बावजूद जब आरोपी शांत नहीं हुए और हंगामा बढ़ता गया, तो मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
मारपीट में चोटिल हुए पीड़ित राज सिंह चौहान को तुरंत मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित की ओर से दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल और उनके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Select Language

Advertisement