Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 13 रेहड़ी-ठेली वालों के कटे चालान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार पुलिस ने हर की पैड़ी और सुभाष घाट पर अतिक्रमण करने वाले 13 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।

हरिद्वार। धार्मिक नगरी हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आज 1 अक्टूबर 2026 को हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष चालानी अभियान चलाया गया। पुलिस चौकी हर की पैड़ी के प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाष घाट और आसपास के क्षेत्रों में यह कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान सुभाष घाट पर रेहड़ी और ठेली लगाकर रास्ता बाधित करने वाले 13 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 3250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से घाटों पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों में हड़कंप मच गया।
चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि घाटों और मुख्य रास्तों को किसी भी स्थिति में बाधित न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा इस प्रकार घाटों पर अवैध कब्जा या मार्ग अवरुद्ध किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत न्यायालयीय चालानी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में पुलिस टीम के सब-इंस्पेक्टर राधा कृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी, मान सिंह नेगी, बसंत पांडे तथा पीआरडी जवान रविंद्र कुमार और सत्यपाल शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए हर की पैड़ी और प्रमुख घाटों पर लगातार चेकिंग और अतिक्रमण रोधी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यात्म चेतना संघ के गीता महोत्सव मेंआचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद को मिला 'गीता रत्न सम्मान'
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement