Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

इस बार दस दिन चलेंगे शारदीय नवरात्र, मां चंद्रघंटा की पूजा दो दिन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं। हर वर्ष आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाला यह पर्व नौ दिन तक चलता है, लेकिन इस बार पंचांग में विशेष संयोग के चलते नवरात्र दस दिनों तक मनाए जाएंगे। वजह यह है कि मां चंद्रघंटा की पूजा दो दिन की जाएगी।
धर्मसिंधु के अनुसार, इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है और विदाई मनुष्यों के कंधे पर होगी। इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त अभिजीत मुहूर्त में 11:49 से 12:38 बजे तक भी घटस्थापना की जा सकती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांतराज के मुताबिक, तृतीया तिथि 24 सितंबर से 25 सितंबर तक रहने के कारण मां चंद्रघंटा की पूजा दोनों दिन की जाएगी। यही कारण है कि इस बार नवरात्र नौ की जगह दस दिन तक मनाए जाएंगे।
नवरात्र पूजन का क्रम इस प्रकार रहेगा:
• 22 सितंबर: मां शैलपुत्री
• 23 सितंबर: मां ब्रह्मचारिणी
• 24 व 25 सितंबर: मां चंद्रघंटा
• 26 सितंबर: मां कूष्माण्डा
• 27 सितंबर: मां स्कंदमाता
• 28 सितंबर: मां कात्यायनी
• 29 सितंबर: मां कालरात्रि
• 30 सितंबर: मां महागौरी
• 1 अक्तूबर: मां सिद्धिदात्री
दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शक्ति की कामना करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement