Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

चौखुटा में रामलीला के दशम दिवस पर लक्ष्मण-मेघनाद संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)। संयुक्त श्री रामलीला कमेटी चौखुटा, गजार, मझेड़ा, पोखराड़ व झाँजर के तत्वावधान में चल रही रामलीला के नवम दिवस का मंचन भावनाओं और उत्साह से भरपूर रहा। मंच पर लक्ष्मण और मेघनाद के संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जब दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ और लक्ष्मण को शक्ति लगी तो पूरा पंडाल भावविभोर हो उठा।
राम का भाई के प्रति व्याकुल होना, हनुमान का संजीवनी लाना और लक्ष्मण का होश में आना जैसे प्रसंगों को इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया गया कि दर्शक भावुक हो उठे।
राम की भूमिका मनोज, लक्ष्मण की सूरज, हनुमान की अर्जुन, और मेघनाद की भूमिका दीपक ने बखूबी निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि “हमें भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी रामयज्ञ की सार्थकता पूर्ण होगी।”
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, संचालक दिवान सिंह व कुंदन सिंह, संरक्षण हरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement