Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी बेस अस्पताल में डायलिसिस के दौरान महिला की मौत, मचा हड़कंप

खटीमा के पकड़िया में नशे में पत्नी से मारपीट के बाद घर से निकाले जाने पर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानिए खटीमा की पूरी घटना।

उधमसिंह नगर। जिले के खटीमा क्षेत्र से एक दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नई बस्ती पकड़िया में शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद के बाद 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर के मुख्य गेट पर फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ वहां निवास करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे की है। उमेश कश्यप अपनी पत्नी गीता, चार बच्चों और भाई-भाभी के परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, घटना की रात उमेश अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। घर पहुंचते ही उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गया।
शराब के नशे में उमेश ने पत्नी, बच्चों और अपने देवर-देवरानी के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद अधिक बढ़ने पर पत्नी ने आक्रोशित होकर उसे घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बीत जाने के बाद जब पत्नी ने दरवाजा खोला, तो सामने का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उमेश घर के लोहे के गेट पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची झनकइया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और गुरुवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›