Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग छात्रा ने नवजात को दिया जन्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। नाबालिग छात्रा के साथ बहला फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। गर्भवती छात्रा ने बुधवार को एक नवजात को रामनगर सरकारी अस्पताल में जन्म दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का एक युवक कुछ माह पूर्व उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने किसी से भी शिकायत करने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को बेटी के उत्पीड़न का पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई। उसने बताया कि रामनगर अस्पताल में छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई, जिसमें उसके बच्चे की मौत हो गई। एसएसआई ने बताया पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement