Report by : CWN Desk
Published at :
9 फरवरी को देहरादून में युवाओं पर हुआ था लाठीचार्ज
देहरादून। 9 फरवरी को घंटाघर के पास उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के सदस्यों पर पुलिस के लाठीचार्ज मामले में एलआइयू इंस्पेक्टर, शहर कोतवाली के एसएसआइ और धारा चौकी प्रभारी को हटा दिया है।
एलआइयू इंस्पेक्टर लक्ष्मण नेगी को पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया है। एसएसआइ शहर कोतवाली प्रमोद शाह का मसूरी तबादला मसूरी हो गया। जबकि धारा चौकी प्रभारी विवेक राठी को चकराता थाने भेजा है। दूसरी ओर पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच आइजी हेडक्वाटर विम्मी सचदेवा को सौंप दी है।