Connect with us

नई दिल्ली

कब्र से इसलिए निकाला 3 साल के बच्चे का शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। दुबग्गा के सैदपुर गांव में अंधविश्वास के चलते 3 साल के बच्चे के शव को निकाला गया। बच्चे के जीवित होने की आशंका पर परिजन शव को बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
किसान सुनील के मुताबिक शनिवार रात बच्चे की हालत बिगड़ गई और किंग हास्पिटल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को गांव के बाहर कब्र खोदकर शव भी दफना दिया। सोमवार रात बच्चे की दादी को सपना आया कि कि वह जीवित है। मंगलवार को कब्र खोदकर शव निकाला गया।
परिजन बच्चे का शव लेकर दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बलरामपुर अस्पताल लेकर गए। बलरामपुर अस्पताल में बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह फिर घर लेकर चले गए। इस पूरे मामले से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, चौकी प्रभारी संजीत कंडारी की अगुवाई में अभियान

Select Language

Advertisement