Connect with us

हरिद्वार

माता दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ी 5 साल की मासूम खुशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार पुलिस ने परिजनों की तलाश कर खुशी को किया परिजनों के सुपुर्द
बिजनौर से चंडी देवी माता के दर्शन हेतु हरिद्वार आया था परिवार
नाबालिक को परिजनों से मिला कर हरिद्वार पुलिस ने परिजनों के चेहरे पर लाई खुशी
हरिद्वार।
कांवड़ मेला 2023 में 08.07.2023 को  कांवड़ यात्रा में जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत चंडी देवी मंदिर पर ड्यूटीरत पुलिस कार्मिकों अ0उ0नि0 रणजीत बिष्ट व कानि0 निर्देश को गश्त के दौरान एक बच्ची अकेले में रोती हुई मिली।
पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चे के सम्बन्ध में आस-पास के क्षेत्र में खोजबीन कर एनाउन्समेंट कर बच्ची के परिजनों को ढूंढ कर मासूम को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया गया कि वे चाँदपुर बिजनौर से चंडी माता दर्शन करने आये हैं तथा दर्शन के दौरान भीड़ में उनकी बच्ची ख़ुशी उनसे बिछुड़ गयी थी।
बच्ची के मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस धन्यवाद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में भगवा हिन्दू सेना का गौ-रक्षा अभियान: लावारिस गायों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए पहनाई रेडियम बेल्ट

Select Language

Advertisement