Report by : CWN Desk
Published at :
एलटी कैडर में गढ़वाल मंडल में 779 और कुमाऊं में करीब 750 शिक्षकों का तबादला

देहरादून। उच्च शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा में बंपर तबादले किए गए हैं। उच्च शिक्षा में निदेशालय में तैनात अधिकारी, प्राचार्य व प्राध्यापकों के तबादले हुए हैं। इनकी संख्या 138 है।
माध्यमिक स्तर पर 2247 से ज्यादा एलटी – प्रवक्ताओं के ट्रांसफर किए गए। इनमें प्रवक्ता कैडर में 718 शिक्षक इधर से उधर किए गए हैं। एलटी कैडर में गढ़वाल मंडल में 779 और कुमाऊं में करीब 750 शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। जिलों में भी बेसिक शिक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। उत्तरकाशी के डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक पद पर भेजा गया है। उन्होंने दांपत्य नीति के तहत अनुरोध के आधार पर तबादला मांगा था। सुगम श्रेणी से दुर्गम श्रेणी के तहत एससीईआरटी में तैनात बीईओ शैलेंद्र अमोली को पोखड़ा, विद्यालयी शिक्षा परिषद के उप सचिव सीपी रतूड़ी को बीईओ पर थराली भेजा है। उत्तरकाशी के मोरी में बीईओ जेपी काला को गंभीर बीमारी में अनुरोध के आधार पर हरिद्वार में नारसन का बीईओ बनाया गया है।
अपर निदेशक-माध्यमिक महावीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अनुरोध श्रेणी के लिए सात मानकों में पहले तीन को विकल्प के अनुसार तबादले दिए गए हैं। अन्य श्रेणियों में तबादले के लिए 15 प्रतिशत का मानक था लेकिन अनुरोध श्रेणी में यह मानक हटा दिया गया था। पति अथवा पत्नी के गंभीर बीमार, स्वयं के बीमार होने और मानसिक रूप से गंभीर रूप से बीमार संतान वाले प्रकरणों में सभी आवेदनों को तबादला देने का प्रयास किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›