Report by : CWN Desk
Published at :
9वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम हेतु योग के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया

जनपद न्यायाधीश कहकशा खान ने योग को अपनाने की अपील की

चंपावत- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के स्थानीय गोरल चौड़ मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ समिति के लोकमणि पंत द्वारा संचालन व अन्य प्रशिक्षकों द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि योग शरीर व मस्तिस्क दोनो को स्वस्थ रखता है, वहीं योग भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान भी है। योग एक शारीरिक, मानस्कि और आध्यात्मिक अभ्यास है
सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और साथ ही अन्य को भी प्रेरित करना चाहिए। योग दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि योग एक शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है, इसीलिए प्रतिदिन नियमित रूप से योग करें।
इसके साथ ही जनपद के कोलिढेक, रीठा साहिब, देवीधुरा, पूर्णागिरि समेत अन्य स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया।
वही जजशिप चम्पावत के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश कहकशा खान ने योग कर सभी को अपने जीवन मे योग अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पुरोहित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के0 के0 अग्रवाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गिरेंद्र चौहान समेत जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालयी छात्र/छात्राएं व जज शिप प्रांगण से प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेमंत सिंह राणा, जिला बार संघ के अधिवक्तागण, कर्मचारीगण व अन्य उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›