Connect with us

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जीता एक करोड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ड्रीम-11 में बनाई थी टीम, उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में तैनात हैं प्रवीण कुमार
हल्द्वानी
। ड्रीम-11 में उधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने 1 करोड़ रुपए जीते हैं। जवान प्रवीण कुमार उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक प्रवीण ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम बुधवार को हुए बांग्लादेश और आयरलैंड के मैच की बनाई थी। इस मैच में जहां बांग्लादेश ने आयरलैंड को करारी शिकस्त दी, वहीं प्रवीण ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए नंबर वन की रैंक हासिल की। ड्रीम 11 पर बनाई उनकी टीम को 1127.5 प्वाइंट प्राप्त हुए और करोड़पति बना दिया।

Select Language

Advertisement