Connect with us

देहरादून

होटल में मिली कर्नल के साथ कारोबारी की पत्नी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कारोबारी ने ही पुलिस को दी सूचना, पुलिस दोनों को होटल से थाने लेकर गई

देहरादून। एक कारोबारी की पत्नी को पुलिस ने होटल से कर्नल के साथ पकड़ा है। कारोबारी ने खुद इसकी सूचना कंट्रोल रूम व नेहरू कालोनी थाने में दी। पुलिस कारोबारी को होटल में लेकर गई तो दोनों को साथ में पाया। इसके बाद दंपति और कर्नल को थाने लाया गया।
नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी कि उनकी पत्नी किसी गैर व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में है। पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा। कारोबारी ने कहा कि वह गया तो कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी।
पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। वहां कर्नल ने कहा कि उसकी महिला से पुरानी जान पहचान है। परिचित की तरह मिलने के लिए उसने महिला को होटल में बुलाया था। हालांकि, महिला के पति ने इस पर सवाल उठाए। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया। तब दोनों पक्ष थाने से चले गए। बताया जा रहा है कि महिला कर्नल के साथ लंबे समय से अलग-अलग होटलों में रह रही थी। कारोबारी ने खूफिया ढंग से पूरी जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  तीन सौ बच्चों को निःशुल्क व्यावसायिक शिक्षा देगा सिम्स एवं यूआईएचएमटी ग्रुप आफ कालेज: ललित जोशी

Select Language

Advertisement