Connect with us

उत्तर प्रदेश

पति बोला बेटा नहीं दे सकती, तुम मेरे लायक नहीं, सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ससुरालियों ने कराया अल्ट्रासाउंड तो कोख में बेटी का पता चला, गर्भपात भी कराया

शामली। शामली में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने सऊदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया। पहले महिला के ससुराल वालों ने गर्भ के लिंग की जांच कराई। जिसमें गर्भ में बेटी के होने का पता चला। इसके बाद, पति के घरवालों ने जबरन महिला का गर्भपात करा दिया। फिर पति ने फोन पर कहा, तुम एक बेटा नहीं दे सकती। इस घर और हम लोगों के लायक नहीं हो। महिला तीन महीने की गर्भवती थी। उसकी पहले से एक बेटी है।
महिला गुलफ्सा ने सोमवार को शामली के महिला थाने में पहुंचकर पति समून, ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। महिला के पति को भी बुलाया गया है। वहीं, अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। महिला ने कहा है कि उसका पति पिछले 2 साल से सऊदी अरब में नौकरी करता है।हमेशा दूसरी शादी की धमकी देता है। पीड़ित महिला ने बताया, अभी कुछ दिन पहले मेरे ससुराल वाले मुझे झूठ बोलकर अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गए। वहां पर इन लोगों ने मेरी जांच करवाई। मुझे पता नहीं था कि ये लोग किस चीज की जांच करवा रहे हैं। जांच कराने के बाद ये लोग मुझे घर ले आए। उसके बाद एक गोली खिला दी। जिससे मेरा गर्भपात हो गया । मेरी तबीयत भी बहुत बिगड़ गई। इस बात की जानकारी मैंने अपने मायके पक्ष को दी। पति ने फोन करके तीन तलाक दे दिया और फिर कभी भी फोन न करने के लिए कहा। मेरे साथ मेरे ससुराल वालों ने बहुत बुरा किया है। वो लोग हमेशा मुझे दूसरी शादी करने की धमकी देते रहे। महिला ने कहा, वह मायके में रह रही है। उसकी एक बेटी भी है। उसके पालन-पोषण के लिए भी मुझे खर्चा दिया जाए। महिला ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी दस्तावेज बनाकर धर्म परिवर्तन कर शादी का मामला: वनभूलपुरा पुलिस ने पांच पर दर्ज किया मुकदमा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement