Connect with us

देहरादून

पत्नी से झगड़ा हुआ तो गंडासा गर्दन में मारकर कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के फटेऊ गांव की घटना, आरोपी पति गिरफ्तार
देहरादून
। साहिया के फटेऊ गांव में पति ने पत्नी के गर्दन पर गंडासा मारकर हत्या कर दी। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार के अनुसार प्रथमदृष्टया आवेश में आकर पत्नी की हत्या की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत राजस्व क्षेत्र समाल्टा के फटेऊ गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान घर पर पत्नी गुड्डी देवी (35) और ढाई साल की बेटी के साथ मौजूद था। दोनों का विवाह करीब चार साल पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि इस बीच किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। जिस पर गजेंद्र सिंह घर से बाहर चला गया। गुड्डी देवी बेटी के साथ सो गई। कुछ देर बाद गजेंद्र सिंह गंडासा लेकर वापस लौटा और अचानक पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जंगल की ओर भाग गया। बेटी की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे, जहां गुड्डी देवी का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था।
ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, प्यारे राम शर्मा, जगत राम शर्मा, मिनाक्षी, भोपाल दास मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को हिरासत में ले लिया। तहसीलदार ने बताया कि शव के साथ ही घटना स्थल से गंडासा कब्जे में लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement