Connect with us

उत्तर प्रदेश

एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, धमाके से उड़े परखच्चे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हादसे में झुलसे चालक की हालत गंभीर, हॉस्पिटल में भर्ती कराया
आगरा में गुरुवार शाम हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में पारस हॉस्पिटल के पास खड़ी एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। एंबुलेंस में आग लग गयी और धमाके से परखच्चे उड़ गए। हादसे में झुलसे चालक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में गुरुवार शाम हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में आग लग गई। हादसे में एम्बुलेंस का ड्राइवर बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने खींचकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला। आनन-फानन में लेकर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा दिल्ली हाईवे का है।
हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर शारदा ग्रुप के ऑफिस के बराबर में एम्बुलेंस खड़ी थी। एम्बुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर रखा था। शाम करीब साढे़ 5 बजे एम्बुलेंस में अचानक तेज धमाका हुआ। जिससे आस-पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

Select Language

Advertisement