Connect with us

उत्तर प्रदेश

थाने के क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवारजनों के हंगामा, हत्या का लगाया आरोप, वीआईपी ड्यूटी कर लौटा था

थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर हैड कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मचा है। हैड कांस्टेबल वीआईपी ड्यूटी कर लौटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना बागपत जनपद के बड़ौत में छपरौली थाने की है।
सहारनपुर के रहने वाले 35 वर्षीय अमर राणा वर्ष 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती छपरौली थाने में चल रही थी। शुक्रवार की सुबह छपरौली थाने में उसके ही क्वार्टर में उसका शव फांसी पर लटका मिला।  
सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके की वीडियोग्राफी कराई। वहीं, शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर अमर के परिजन भी छपरौली थाने पहुंचे। 
उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि अमर राणा मूल रूप से चौगामा क्षेत्र के भड़ल गांव का ही रहने वाला था। उसके पिता भी यूपी पुलिस में विनोद राणा दरोगा थे। उनकी अधिकतर तैनाती सहारनपुर क्षेत्र में होने के कारण वह परिवार के साथ कई साल पहले गांव से सहारनपुर चले गए थे।

Select Language

Advertisement