Report by : CWN Desk
Published at :
दो दिन पहले हुई थी सगाई और रोडवेज बस की चपेट में आने से जान गवाई

देहरादून में एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बस ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी

देहरादून। सीसीटीवी में स्कूटी सवार युवती को बस के कुचलने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवती ग्राफीक एरा के कॉलेज के नर्सिंग विभाग में शिक्षिका थी। अजबपुर निवासी 29 वर्षीय प्रीति जगुड़ी की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी सुबह घर से अपनी स्कूटी से कॉलेज के लिए निकली थी।
सीसीटीवी में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह महिला एक बैंड से निकलती है और रोड क्रॉस करने की कोशिश करती है। इसी दौरान हाईवे पर चल रही रोडवेज बस की चपेट में युवती की स्कूटी आ गई। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। वहीं घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिक्षिका के परिजनों द्वारा अब तक किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›