Connect with us

उत्तर प्रदेश

दूल्हे की बरात की जगह उठी अर्थी, अंतिम संस्कार में हुए शामिल हुए बराती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दूल्हे की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

दूल्हे की बरात की जगह अर्थी उठी। बरात में शामिल होने आए लोग शव यात्रा में गए। दरअसल, सेहरा बांधते ही दूल्हे को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
मामला बहराइच के अटवा गांव जरवल रोड थाना क्षेत्र का है। 21 साल का राजकमल की शादी जरवल के कोयलीपुरवा अद्वैसा की रहने वाले जगरूप की बेटी लक्ष्मी से तय हुई थी। 29 मई को शादी थी और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। परिवार और रिश्तेदार के लोग बारात ले जाने की तैयारी में जुटे थे। बारात की तैयारियों के बीच दूल्हे राजकमल पुत्र रामपाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसको लेकर मुस्तफाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मगर, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर दूल्हे की मां बेहोश हो गई।
मृतक का परिवार मजदूरी पर निर्भर है। बाप और बेटे दोनों ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement