Connect with us

देहरादून

होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर किया बेहोश, होश आया तो …

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समुदाय विशेष के युवक ने शादीशुदा विवाहिता से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अब पति को छोड़कर निकाह करने का बना रहा दबाव
देहरादून। समुदाय विशेष के युवक ने हिन्दू शादीशुदा महिला से दोस्ती कर होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। अब युवक विवाहिता को ब्लैकमेल कर पति को छोड़कर उससे निकाह करने का दबाव डाल रहा है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झाझरा की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात 28 अप्रैल को आसिफ नाम के लड़के से घंटाघर में हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। दो जून को पति देहरादून में नहीं थे। आसिफ ने मिलने के लिए बल्लूपुर में बुलाया और फिर अपने कार से एक होटल ले गया। जहां पराठा और कोल्डड्रिंग मंगवाई। कोल्डड्रिंक पीने के बाद बेहोश हो गई। जब आंख खुली तो वह बिना कपड़ों की थी। जब विरोध तो आसिफ ने पीटा। घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति से तलाक लेकर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव भी बनाया। ऐसा न करने पर काटकर फेंकने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement