Report by : कालू वर्मा
Published at :
रामनगर में हाथियों का झुंड सड़क पर आया और दहशत से गिर पड़े बाइक सवार

नैनीताल। रामनगर स्थित सीतावनी रोड पर अचानक हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ गया। उसी समय एक बाइक में सवार दो लोग भी हाथियों के झुंड के सामने पहुंच गए। हाथियों को देख बाइक चालक हड़बड़ा गया और बाइक नीचे गिर गई। वहां से उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हाथी भी बाइक की ओर देखे बिना सीधे अपनी राह चलते हुए सड़क पार कर गए। वहां मौजूद किसी शख्स ने यह वीडियो बना ली। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›