Connect with us

हरिद्वार

महिलाओं को सम्मानित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम भाजपा महिला मोर्चा: अनामिका शर्मा

Published

on

परिवार के साथ समाज सेवा में योगदान करने वाली महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित

हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि भारत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में अनेक लाभकारी योजनाओं के माध्यम महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया है। खासतौर पर घरेलू महिलाओं को उज्ज्वला योजना में 3 सिलेंडर मुफ्त देकर आसानी से उनके घर परिवार को सुरक्षा के साथ सहूलियत भी दी है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं में स्वाबलंबी होने का आत्मविश्वास आया है और समाज में ऐसी महिलाएं जो घर परिवार संभालने के बाद समाज में भी अपना योगदान देती है। ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम भाजपा महिला मोर्चा करती है।
गौरतलब है कि प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशानुसार जिला हरिद्वार में 13 एवं 14 जून को प्रबुद्ध महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा ने कहा कि हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा की अध्यक्षता में हरिद्वार जिले में कुल 5 विधानसभा के अंतर्गत 14 मंडलों में प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किए गया। सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडलों में क्षेत्र में जागरूकता लाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं में डॉक्टर, नर्स, अध्यापिका, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ब्यूटीशियन, समाजसेवी महिलाएं, वकील, गीता प्रचारक आदि विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को फूल माला पहनाकर एवं पटके और चुनरी पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक रंजीता झा एवं सह-संयोजक पुष्पा पाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई और सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम में महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, मनु रावत , पारुल चौहान, सविता पवार,मंत्री सोनिया अरोरा, संगीता गिरी, रजनी चौहान, शर्मिला बगवाड़ी, कोषाध्यक्ष नीतू रानी,सोशल मीडिया प्रभारी नीति शर्मा सह सोशल मीडिया प्रभारी अंजू बधवार सह मीडिया प्रभारी गीता कुशवाहा, वरिष्ठ बहने कमला जोशी,कामिनी सडाना, अश्विनी चौहान ,सपना शर्मा ,आभा शर्मा , रविंदर कौर मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा , रीना तोमर , डॉ चित्रा शर्मा, मंजू नेगी, मनजीत कौर , रोशनी भट्ट , मृदुला सिंघल, सुनीता यादव , नेहा सैनी , रचना देवी, प्रमिला गुप्ता ,गुड्डी कश्यप, छवि पंथ,नेहा सैनी ने कार्यक्रम संचालन किया। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की महिलाएं भी उपस्थित रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860