Connect with us

देहरादून

नाबालिग से दुष्‍कर्म और फिर गर्भपात कराया, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी का मामला, समुदाय विशेष का आरोपी

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में समुदाय विशेष के युवक के नाबालिग से दुष्‍कर्म और फिर गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के पेट में दर्द हुआ। पुत्री से पूछा तो वह रोने लगी और बताया कि उवैश कुरैशी मुस्लिम बस्ती गांधी ग्राम में रहता है। वह आते-जाते उसे परेशान करता था। एक दिन वह घर में घुसा और दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यह बात किसी को बतायी तो वह उसे व उसके भाई को जान से मार देगा। कुछ दिन पहले नाबालिग ने आरोपी को पेट में दर्द होने की बात कही तो आरोपी घर आया और प्रेगनेंसी किट देकर गया।
तब नाबालिग को पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपी ने नाबालिग पर गर्भपात का दबाव बनाया और दवा देकर गर्भपात करवा दिया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement