Report by : CWN Desk
Published at :
जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित करे अधिकारी : डीएम वंदना

धारी, पदमपुरी, धानाचूली, पहाडपानी में डीएम ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

पहली बार धारी क्षेत्र में पहुँचने पर महिलाओं ने किया पारंपरिक स्वागत

धानाचूली(नैनीताल)। जिले की जिलाधिकारी वंदना ने घिघरानी ,मटियाल, पदमपुरी, पोखराड़, धारी , धानाचूली, चोरलेख, पहाड़पानी व ओखलकांडा के थली क्षेत्र में पहली बार क्षेत्र भ्रमण कर जनता की समस्याओं को सुना। वही अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान करने के साथ कार्यवाही करने के लिए 10 से 15 दिनों का समय देकर उन्हें रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये है।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी वंदना का पहली बार क्षेत्र में पहुँचने पर महिलाओं द्वारा पारम्परिक परिधान में उनका तिलक चंदन कर भव्य स्वागत हुआ। डीएम ने क्षेत्र भ्रमण पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गत घिंघरानी मे चिलिग प्लांट दुग्ध डेयरी का बारीकी से निरीक्षण कर आय व्यय, स्टाफ, दुुध की गुणवत्ता, किसानों को मिलने वाला बोनस की जानकारी लेने के साथ ही अब तक बोनस भुगतान की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित करे अधिकारी : डीएम वंदना

उसके बाद पदमपुरी स्थित राज्य खाद्यान गोदाम का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी के साथ ही पूर्ति निरीक्षक को मौके पर निर्देश दिये कि राशन डीलरों को 10 दिनों के भीतर सभी दुकानो को राशन की आपूर्ति की जाए ताकि आमजनमानस को मानसून के दौरान कोई परेशानियों का सामना ना करना पडे इसके अलावा डीएम ने पूर्ति अधिकारी को पूर्व में सर्वे के दौरान जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड नहीं बन पाया उन्हें चिन्हित हुए एक सप्ताह मे लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उसके बाद उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा वित्त पोषित योजना के अंतर्गत फूलो के बगीचे का निरीक्षण किया।

वही पोखराड़ पहुंच कर अमृत सरोवर का निरीक्षण कर उसके रखरखाव और स्वरोजगार की नई सोच विकसित कर काम करने की बात कही। वही क्षेत्र को साफ सुथरा रखने पानी का सदुपयोग करने,और नदी पर पुल निर्माण की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। धारी विकास खण्ड के नए भवन का निरीक्षण कर उसमें रह गयी कमियों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा भवन में टाईल में कमी और सीलन की समस्या है। उधर सभागार में मौजूद जनप्रतिनिधियों व जनता की समस्या को भी सुना। इस दौरान समस्याओं में धारी, कौल , धानाचूली, परबड़ा मोटर मार्ग में शेष बचे हुए हिस्से को मिलान करना, परबड़ा स्थित वाटरफॉल को विकसित करना।
, परबड़ा से आगे को डामरीकरण करने के मुद्दे को लेकर प्रधान किशन सिंह बिष्ट ने ज्ञापन सौपा, वही सुंदरखाल की प्रधान रेखा बिष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हाईटेक व्यवस्था बनाने वही चिकित्सक की नियमित सेवा, सहित अन्य समस्याओं का ज्ञापन सौपा।वही पानी विजली, लकड़ी के पोल बदलने के भी समस्या उठाई गई। जल संस्थान के अधिकारियों को जल्द से जल्दी छुटे लोगो को पानी कनेक्शन देने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऊर्जा विभाग को तारो में लग रहे पेड़ो की टहनियों की तत्काल लापिंग करने के निर्देश दिये साथ ही कहा पेड़ पौधे की वजह से बिजली अवरुद्ध हुई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

धारी की क्षेत्र प्रमुख आशा रानी ने बताया विकास खण्ड कार्यालय के लिए फनीचर स्वीकृति देने के अलावा पोखराड़ में पुल निर्माण की डीपीआर बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिये है। इस दौरान धानाचूली में विद्यालय में एनसीसी शुरू करने, शव दाह करने के लिए लकड़ी टाल की मांग सहित कई समस्याएं उठी।इस दौरान उन्होंने राइंका धानाचूली का औचक निरीक्षण किया। जिससे शिक्षको में खलबली मच गई। वही हरेक समस्या पर डीएम वंदना ने अधिकारियों को 10 से 15 दिन के भीतर कार्यवाही की आख्या रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।उधर चोरलेख, पहाडपानी मे जन समस्याओं को सुन कर थली हरिनगर में जन समस्या सुनी। इस दौरान कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया तो कई में समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रमुख धारी आशारानी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह बिष्ट, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, तहसीलदार तान्या रजवार, बीडीओ जगदीप पंत, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, थान सिंह , पूरन बिष्ट, प्रधान लालसिंह, रेखा बिष्ट, चन्दनसिंह, राजेन्द्र सिंह, सरोज आर्या, नरेश वर्मा, रवि वर्मा, प्रकाश चंद्र, हंसा लोधियाल, पूरन गुणवंत, दीपा, ललित मोहन सिंह जैड़ा, प्रकाश सैनी, दीपक , संजय गांधी ,मुकुल पांडे, सुमन राणा जिले स्तर के अधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›