Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक, पशुपालकों को दीपावली पर तोहफा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। दुग्ध उत्पादकों के लिए 2.75 करोड़ रुपये बोनस भुगतान का प्रस्ताव पारित किया गया।

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (लालकुआं) के प्रशासनिक भवन में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल की एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष पेश किए गए, जिनमें से अधिकांश पर विस्तृत चर्चा के बाद सहमति बनी और उन्हें पारित किया गया। इस बैठक में दुग्ध उत्पादकों और कामगारों के वित्तीय हितों से जुड़े कई कल्याणकारी फैसले लिए गए।
बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली के पर्व से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को दी जाने वाली लाभ राशि को बढ़ाकर दिया जाएगा। पूर्व में तय 2 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 2 करोड़ 75 लाख रुपये करने का प्रस्ताव निबंधक को भेजने की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त, संघ के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस या एक्स-ग्रेशिया देने तथा लगभग 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने घोषणा की कि संस्थान में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद रखते हुए एक नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
विपणन और परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संघ ने सख्त रुख अपनाया है। अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बकाया राशि की वसूली में कोई ढिलाई न बरती जाए। एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा न करने वाले परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। बैठक में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा सहित संचालक मंडल के कई सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "लोकतंत्र का काला दिवस" पर सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोकतंत्र सेनानी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement