Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी बेस अस्पताल में डायलिसिस के दौरान महिला की मौत, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़ के जामिरपानी में अनियंत्रित कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी। वड्डा बाजार के सर्राफा व्यापारी हरीश लाल वर्मा की मौके पर मौत। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पिथौरागढ़। जिले में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। वड्डा बाजार से झूलाघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 2:30 बजे जामिरपानी के समीप हुआ। रुईना गांव निवासी 54 वर्षीय हरीश लाल वर्मा अपनी कार (HR 26CH 3446) से झूलाघाट की तरफ जा रहे थे। वह वड्डा बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। जामिरपानी के पास पहुंचते ही वाहन से उनका नियंत्रण छूट गया और कार सीधे खाई में समा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झूलाघाट थाना पुलिस से एएसआई संतोष कठायत के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस बल ने स्थानीय निवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। मृतक का शव दुर्घटनाग्रस्त कार से कुछ दूरी पर मलबे में पड़ा मिला था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं वड्डा और झूलाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›